समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुख्यमंत्री ई. पलानीस्वामी ने विधायकों की सैलरी बढ़ाने की घोषणा कर दी है। अब राज्य के विधायकों को 55,000 की जगह 1,05,000 रुपये का वेतन मिलेगा। इसके अलावा राज्य सरकार ने विधायकों को मिलने वाले क्षेत्रीय विकास फंड को भी बढ़ाकर 2 करोड़ से 2.6 करोड़ रुपये कर दिया है। सैलरी के अतिरिक्त विधायकों की पेंशन राशि में भी बढ़ा दी है। अब पूर्व विधायकों को 12000 रुपये की जगह 20000 रुपये पेंशन मिलेगी। मुख्यमंत्री ई पलानीस्वामी ने तमिलनाडु विधानसभा में यह घोषणा की है।
आपको बता दें कि तमिलनाडु के किसान पिछले कुछ महीने से तमिलनाडु से लेकर दिल्ली तक प्रदर्शन कर रहे हैं। 40 दिन धरना देने के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने किसानों को आश्वासन दिया था कि वे किसानों की समस्याएं दूर करेंगे। लगातार आत्महत्याओं के मद्देनजर किसानों की मांग है कि उनके कर्ज माफ किए जाएं। फसलों के उचित मूल्य दिलाए जाएं। सिंचााई की उचित व्यवस्था हो. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने अप्रैल में किसानों से मुलाकात करके वादा किया था कि वे किसानों की मांग पर ध्यान देंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। तमिलनाडु में पिछले 140 सालों में सबसे खराब सूखा पड़ा है। पिछले चार महीने में करीब 400 किसानों ने खुदकुशी कर ली है।

No comments:
Post a Comment